त्रिपुरा

त्रिपुरा के पेंटर सुमन भट्टाचार्जी बनाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की कलाकृतियां

Kunti Dhruw
15 Feb 2022 8:38 AM GMT
त्रिपुरा के पेंटर सुमन भट्टाचार्जी बनाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की कलाकृतियां
x
त्रिपुरा के चित्रकार सुमन भट्टाचार्जी को को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की कलाकृतियों के लिए चुना गया है।

त्रिपुरा के चित्रकार सुमन भट्टाचार्जी को को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की कलाकृतियों के लिए चुना गया है। ललित कला अकादमी के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य सुमन मजूमदार ने सोमवार को कहा कि वह देश भर के चार कलाकारों और पूर्वोत्तर का एक कलाकार शामिल हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित कलाकृतियों के लिए चुना गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति सचिवालय के उप निदेशक पंकज प्रतिम बोरदोलोई ने भट्टाचार्जी को हाल ही में लिखे एक पत्र में उन्हें तीन नमूना कार्य प्रस्तुत करने के लिए कहा - जिनमे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जीवन पर आधारित चित्र और और प्रथम महिला के आदमकद चित्र एक साथ बनाने को दिए गए थे। मजूमदार ने कहा कि त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय से ललित कला में स्नातकोत्तर करने वाले भट्टाचार्य राज्य और पूर्वोत्तर के पहले चित्रकार हैं जिन्हें राष्ट्रपति की कलाकृतियों के लिए चुना गया है।


Next Story