त्रिपुरा

त्रिपुरा : चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में तीन पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चला

Shiddhant Shriwas
28 Jun 2022 10:58 AM GMT
त्रिपुरा : चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में तीन पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चला
x

अगरतला। त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में तीन पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बारदोवाली में चार दौर की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष साहा से 2300 मतों से आगे हैं।

सूरमा और जुबराजनगर में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि अगरतला में कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं। सूरमा में भाजपा प्रत्याशी स्वप्ना दास सबसे आगे है , जबकि माकपा के अंजन दास दूसरे नंबर पर थे।

जुबराजनगर में भाजपा उम्मीदवार मलिना देबनाथ माकपा उम्मीदवार सालिंद्र चंद्र नाथ से 4000 से अधिक मतों से आगे हैं। अगरतला सीट पर अनुभवी राजनेता और कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉयबर्मन अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी अशोक सिन्हा पर 2,500 से अधिक वोटों की बढ़त बनाये हुए हैं।


Next Story