त्रिपुरा

त्रिपुरा : अगरतला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक सिंह के समर्थन के लिए पूर्व सीएम बिप्लब देब ने निकाली पदयात्रा

Shiddhant Shriwas
22 Jun 2022 10:28 AM GMT
त्रिपुरा : अगरतला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक सिंह के समर्थन के लिए पूर्व सीएम बिप्लब देब ने निकाली पदयात्रा
x

त्रिपुरा में 4 विधानसभा में 23 जून को उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा चुनाव प्रचार प्रसार करने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री माणिक साहा और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब घर घर जाकर भाजपा समर्थन में वोट डालने की मांग रहे हैं। बिप्लब देब ने आज 6 अगरतला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक सिंह जी के समर्थन में पदयात्रा में भाग लिया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीयोजी, मंत्री सुशांत चौधरीजी व अन्य नेतागण साथ थे। मुझे यकीन है कि हम इस सीट को भारी मतों से जीतने जा रहे हैं।

उपचुनाव के लिए प्रभारी श्री विनोद सोनकर जी और पार्टी नेताओं के साथ 8 टाउन बोरदवली निर्वाचन क्षेत्र में सीएम डॉ माणिक साहाजी के समर्थन में रोड शो के लिए हमारे कार्यकर्ताओं में शामिल हुए।

बिप्लब देब ने कहा कि सभी के बीच उत्साह साफ दिखाता है कि बीजेपी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप सैकियाजी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव श्री ऋतुराज सिंहजी के साथ देब ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात की।

Next Story