त्रिपुरा

त्रिपुरा : भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा दम, माकपा समर्थकों के साथ झड़प में 10 लोग घायल

Shiddhant Shriwas
4 Jun 2022 11:26 AM GMT
त्रिपुरा : भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा दम, माकपा समर्थकों के साथ झड़प में 10 लोग घायल
x
पुलिस ने बताया, बीते बुधवार को राधानगर इलाके में भाजपा और माकपा समर्थक आपस में भिड़ गए थे

त्रिपुरा में भाजपा और माकपा समर्थकों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब सामने आ रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप डे की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिणी त्रिपुरा जिले के एसपी कुलवंत सिंह ने बताया, गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्रदीप डे को जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया, बीते बुधवार को राधानगर इलाके में भाजपा और माकपा समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। एसपी कुलवंत सिंह ने बताया मृतक प्रदीप डे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। दोषियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है

कम से कम 10 लोग हुए थे घायल

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को दोनों पक्षों के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

Next Story