त्रिपुरा

त्रिपुरा : दूसरी बार पार्टी की जीत के बाद बंगाल भाजपा इकाई अब त्रिपुरा माडल पर यहां जीत की तैयारी

Shiddhant Shriwas
9 April 2023 10:26 AM GMT
त्रिपुरा : दूसरी बार पार्टी की जीत के बाद बंगाल भाजपा इकाई अब त्रिपुरा माडल पर यहां जीत की तैयारी
x
बंगाल भाजपा इकाई अब त्रिपुरा माडल
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पार्टी की जीत के बाद बंगाल भाजपा इकाई अब त्रिपुरा माडल पर यहां जीत की तैयारी कर रही है। त्रिपुरा में जीत के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बने डॉ. माणिक साहा कोलकाता के दौरे पर पहुंचे, जहां प्रदेश भाजपा इकाई ने उन्हें सम्मानित किया।
माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य बंगाली भाषी राज्य त्रिपुरा में भाजपा की जीत से प्रेरणा लेना और बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को एक संदेश देना है। इस अवसर पर साहा ने भी ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि त्रिपुरा में जीत मिली है, अब बंगाल फतह करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा 25 सीटें जीतेगी। कोलकाता के सेंट्रल लाइब्रेरी हाल में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने साहा समेत उनके साथ आए।
त्रिपुरा : दूसरी बार पार्टी की जीत के बाद बंगाल भाजपा इकाई अब त्रिपुरा माडल पर यहां जीत की तैयारीत्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर व अन्य मंत्रियों को सम्मानित किया। सुकांत मजूमदार ने त्रिपुरा के सीएम को मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर भाजपा विधायक व प्रदेश महासचिव अग्निमित्रा पाल ने कहा कि साहा पास के और काम के आदमी हैं। वह सदा ही जनता के करीब रहे हैं और त्रिपुरा की जनता ने दूसरी बार उनके प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की तरह बंगाल में भी परिवर्तन आएगा। इस मौके पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।
Next Story