त्रिपुरा

त्रिपुरा : ग्रेजुएशन की पढ़ाई ड्राप कर त्रिपुरा से इंडिया टूर पर निकला युवक

Nidhi Markaam
2 Jun 2022 8:36 AM GMT
त्रिपुरा : ग्रेजुएशन की पढ़ाई ड्राप कर त्रिपुरा से इंडिया टूर पर निकला युवक
x
नॉर्थ ईस्ट (North East) के त्रिपुरा राज्य का 23 वर्षीय युवक सपने को साकार करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने साइकिल पर निकला है

नॉर्थ ईस्ट (North East) के त्रिपुरा राज्य का 23 वर्षीय युवक सपने को साकार करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने साइकिल पर निकला है। यह युवक बीते पांच महीनों में अपनी 3 हजार किमी से अधिक की यात्रा को पूरा कर इन दिनों हिमाचल प्रदेश की से गुजर रहा है। युवक का सपना पूरे भारत भ्रमण (India Tour) का है।

लाजमी तौर पर जब आपके दिमाग में सपने को पूरा करने का जुनून सवार हो जाता है, तो फिर कई बार लोग इसे साकार करने की जिद कर लेते हैं। हालांकि अंजाम मालूम नहीं होता, बस..मंजिल ही नजर आती है। ऐसे ही सपने को पूरा करने के लिए त्रिपुरा के धलाई जिले के मासली छरा गांव का 23 वर्षीय आसीम भारत भ्रमण पर निकला हुआ है।
1 जनवरी 2022 को युवक ने घर से यात्रा की शुरुआत की थी। 8 राज्यों से होकर गुजरने वाला आसीम 3 हजार किमी से अधिक का सफर तय करने के बाद हिमाचल प्रदेश पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश आसीम की यात्रा का 9वां राज्य है। यहां से अब आसीम लेह-लद्दाख जा रहा है, जहां से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा होते हुए साउथ में जाकर अपनी यात्रा को पूरा करेगा।
आसिम ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है। लोगों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने और उन्हें भविष्य के लिए बचाने का आह्वान कर रहा है। युवक का मानना है कि अगर आपने कोई पेड़ पौधा नहीं काटा, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप पौधे लगाएंगे भी नहीं। यदि भविष्य सुरक्षित रखना है तो हर नागरिक को इसे अपना नैतिक कर्तव्य मानना होगा। बताया कि यात्रा के लिए उसने ग्रेजुएशन फाइनल ईयर को भी ड्रॉप कर दिया है।
आसीम अपना एक ब्लॉग भी चलाता है।
युवक ने जब यात्रा की जानकारी ब्लॉग पर शेयर की तो पश्चिम बंगाल (West Bengal के कुश बिहार निवासी चम्पक दास ने भी उनके साथ चलने की इच्छा जाहिर की। आसीम जब पश्चिम बंगाल पहुंचा तो वहां से चम्पक दास भी उनके साथ साइकिल पर सवार होकर भारत भ्रमण के लिए निकल पड़े।
चम्पक लाल ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर चुनौती को पार करते हुए वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हिमाचल की वादियों में पहुंचकर उन्हें बेहतर सुखद अनुभूति हो रही है।
Next Story