त्रिपुरा

त्रिपुरा : आदित्यपुर ट्रिपल मर्डर केस में 6 लोगों को किया गिरफ्तार, हत्या का हुआ खुलासा

Shiddhant Shriwas
9 Jun 2022 8:29 AM GMT
त्रिपुरा : आदित्यपुर ट्रिपल मर्डर केस में 6 लोगों को किया गिरफ्तार, हत्या का हुआ खुलासा
x

आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सतबहिनी में बीते मंगलवार की रात को हुए आशीष घोष समेत तीन लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने संतोष थापा समेंत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक राजू गौराई के भाई की किशन गोराई के बयान पर संतोष थापा, छोटू राम, दिनेश महतो, शेरू सिंह समेत दो अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा टीम गठन कर अपराधियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी व मृतक राजू गोराई के भाई किशन गोराई ने बताया कि सभी साथी दुर्गा पूजा मैदान में बैठकर रात 10.30 बजे के करीब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो से उतर छोटू राम एवं शेरू सिंह उतरकर घटना स्थल पर आया। छोटू राम व आशीष गोराई के बीच बहस होने लगी। साथियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों उलझे रहे।

शिबू ने आशीष पर चलाई पहली गोली
इसी बीच शेरू सिंह ने पहली गोली आशीष के ऊपर चलाई। इससे विवाद और बढ़ गया। दूसरी गोली लगते ही आशीष गोराई जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा। इसी बीच घात लगाकर बोलेरो में बैठे अन्य चार युवक उतरकर आए। उसमें से एक दिनेश महतो एवं छोटू राम ने राजू गोराई एवं सुबीर चटर्जी को सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही मैदान में दूर बैठे किशन गोराई व उसका एक साथ घटनास्थल पर पहुंचा। किशन गोराई को पास आते देख अपराधियों ने किशन गोराई के ऊपर भी दो गोली दागी। लेकिन वह किसी तरह बच गया। गोली की आवाज सुन बस्ती वाले जमा होने लगे। इसके बाद अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले।
अवैध सबंध व हब्बा डब्बा बना हत्या का कारण
पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक आशीष गोराई का संतोष थापा की पत्नी के साथ अवैध सबंध था। इसे लेकर तीन दिन पले ही छोटू राम ने आशीष गोराई को ताकीद की थी। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। छोटू राम ने आशीष गोराई की जमकर पिटाई की थी। लेकिन आशीष गोराई पीछे हटने को तैयार नहीं था। इसी का नतीजा है कि आशीष गोराई की हत्या कर दी गई। दूसरा मामला यह है कि वर्तमान में आदित्यपुर ईमली चौक पर हब्बा डब्बा एवं मटका के कारोबार का मुख्य संचालन छोटू राम के द्वारा किया जा रहा था। इसकी सूचना आशीष गोराई ने पुलिस को दे दी थी। मंगलवार के शाम को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ईमली चौक दिंदली बाजार में छापामारी करके आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद छोटू राम काफी गुस्से में था। टीम का गठन करके हो रहा छापामारी : वही एस पी आनंद प्रकाश ने कहा कि मामले में टीम को गठन करके छापामारी किया जा रहा है। सारे आरोपी फरार हैं। जल्द ही पुलिस उनको पकड़कर कड़ी कारवाई करेगी।


Next Story