
x
मुलाकात
Agartala अगरतला: त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रदेश कार्यालय में कथित तोड़फोड़ की घटना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कोलकाता से अगरतला पहुंचा। इस दौरान टीएससी प्रतिनिधिमंडल ने त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल के तीन सांसदों और एक मंत्री सहित छह सदस्यीय तृणमूल कांग्रेस दल ने बुधवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ से मुलाकात की।
टीएमएसी के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अगरतला में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कथित तौर पर भाजपा समर्थकों द्वारा की गई तोड़फोड़ की शिकायत की। उन्होंने तोड़फोड़ में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान एक विधायक सहित दो भाजपा नेता वहां मौजूद थे। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस जिले के पुलिस अधीक्षक के पास एक प्राथमिकी दर्ज कराएगी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिमा मंडल, सुष्मिता देव, सयानी घोष, पश्चिम बंगाल की मंत्री बीरभाह हंसदा, और पार्टी नेता कुणाल घोष और सुदीप राहा शामिल हैं। दो दिनों की यात्रा में सांसद पार्टी कार्यालय का जायजा लेंगे, सहकर्मियों से मिलेंगे और राज्य प्रशासन से बात करेंगे।
इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाए, ''हमारे प्रतिनिधिमंडल को जानबूझकर हमारे ही पार्टी कार्यालय में जाने से रोका जा रहा है, चार में से तीन गाड़ियां निकाल ली गई हैं और भाजपा के गुंडे स्थानीय विक्रेताओं को धमका रहे हैं ताकि सहयोग न मिले। यह इतिहास खुद को दोहरा रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में, हमें त्रिपुरा में कार्यालय के लिए जगह तक नहीं दी गई थी।''
प्रतिनिधिमंडल ने आगे कहा, ''एक लंबी और कड़ी लड़ाई के बाद, आखिरकार अगरतला में हमारा पार्टी कार्यालय स्थापित हो पाया। अब उस कार्यालय में तोड़फोड़ करना सरासर राजनीतिक आतंकवाद है, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने की शपथ लेने वालों की निगरानी में किया जा रहा है। हम त्रिपुरा में अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। कोई धमकी और कोई राजनीतिक गुंडागर्दी हमें चुप नहीं करा पाएगी। जो लोग मानते हैं कि हिंसा लोकतंत्र को दबा सकती है, वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।''
Tagsत्रिपुरातृणमूल कांग्रेसटीएमसीअगरतलापार्टी कार्यालयतोड़फोड़पुलिसशिकायतभाजपा नेतागिरफ्तारीप्रतिनिधिमंडलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





