त्रिपुरा

त्रिपुरा में स्टील ब्रिज गिरने से तीन की मौत

Shiddhant Shriwas
2 Jun 2022 8:22 PM IST
त्रिपुरा में स्टील ब्रिज गिरने से तीन की मौत
x
अनुमंडल दंडाधिकारी सुभाष आचार्जी और कंचनपुर थाना प्रभारी कृष्णधन दास मौके पर पहुंचे। पीटीआई पीएस बीडीसी बीडीसी

अगरतला, एक जून (भाषा) उत्तरी त्रिपुरा जिले में बुधवार को एक स्टील पुल के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना लालजुरी में उस समय हुई जब धातु का पुल गिर गया क्योंकि वह माल वाहन का भार सहन नहीं कर सका।

उन्होंने कहा कि ट्रक के चालक और दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायलों को धर्मनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और चार अन्य का स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा में इलाज चल रहा है। एक अन्य घायल व्यक्ति को मामूली चोट आई और उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अतिरिक्त एसपी जर्मिया डारलोंग ने पीटीआई-भाषा को बताया, "पुल पुराना था और वाहन का भार सहन नहीं कर सकता था।"

ट्रक कंचनपुर से लालजुरी जा रहा था।

अनुमंडल दंडाधिकारी सुभाष आचार्जी और कंचनपुर थाना प्रभारी कृष्णधन दास मौके पर पहुंचे। पीटीआई पीएस बीडीसी बीडीसी

Next Story