सनकी ने 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, पुलिसकर्मी समेत 5 को कुल्हाड़ी से काटा

खोवाई: त्रिपुरा के खोवाई में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने पहले अपने दो बच्चों को धारदार हथियार से मार डाला और फिर घर से बाहर निकल गया. इसके बाद वह पूरे इलाके में घर-घर जाकर हमला करने लगा. इस दौरान उसने एक ऑटो रिक्शा में बैठे दो लोगों पर हमला किया. तब तक भारी संख्या में पुलिस वहां पहुंच चुकी थी. ऐसे में खोवाई थाना के सेकंड इंस्पेक्टर सत्यजीत मलिक ने जब आरोपी प्रदीप देवराय को पकड़ने की कोशिश की तो उसने मल्लिक को भी बुरी तरह घायल कर दिया. बाद में उनकी भी मौत हो गई. इसके बाद किसी तरह पुलिस वालों ने देवराय को पकड़ा और उसे थाने लाया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





