त्रिपुरा

24 कर्मचारियों का रोका वेतन, राज्य विद्युत निगम खराब प्रदर्शन पर हुआ सख्त,

Admin2
7 May 2022 6:46 AM GMT
24 कर्मचारियों का रोका वेतन, राज्य विद्युत निगम खराब प्रदर्शन पर हुआ सख्त,
x
इस बार लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती अपनाई गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : त्रिपुरा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएसईसीएल) ने शुक्रवार को राजस्व सृजन से संबंधित खराब प्रदर्शन के कारण 24 प्रबंधकीय अधिकारियों के वेतन को रोक दिया। यह वेतन कटौती नहीं है, उनका वेतन रोका जा रहा है। उन्हें संदेश दिया कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सके।

भीषण गर्मी के बीच पूरा देश कोयले की कमी से जूझ रहा है। बीते कुछ दिनों से देशभर में बिजली की कटौती की जा रही है। त्रिपुरा विद्युत विभाग खराब राजस्व संग्रह से जूझ रहा है। इसी बीच त्रिपुरा से विद्युत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। त्रिपुरा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएसईसीएल) ने राजस्व सृजन से संबंधित खराब प्रदर्शन के कारण 24 प्रबंधकीय अधिकारियों के वेतन को रोक दिया। यह पहला मौका नहीं है जब राज्य विद्युत नियम ने कर्मचारियों के वेतन को लेकर कोई ठोस कदम उठाए है। पिछले महीने भी कुछ अधिकारियों के वेतन में कटौरी की गई थी। लेकिनइस बार लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती अपनाई गई है।
Next Story