त्रिपुरा

Tripura में भारी बारिश से अब तक 22 लोगों की मौत

Sanjna Verma
22 Aug 2024 7:00 PM GMT
Tripura में भारी बारिश से अब तक 22 लोगों की मौत
x
Tripura त्रिपुरा: त्रिपुरा में पिछले कुछ दिन में हुई भारी बारिश के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। Chief Ministerमाणिक साहा ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक' पर एक पोस्ट में लिखा कि सांतिरबाजार में अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे के नीचे दब गए।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।'' इससे पहले राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडेय ने बताया था कि राज्य में भारी बारिश के बाद 12 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है और दो लोग लापता हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में भौतिक बुनियादी ढांचे और कृषि
फसलों
के साथ-साथ घरों और पशुओं को भी भारी नुकसान होने की बात कही गई है।"
अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पांडेय ने कहा कि 2,032 स्थानों पर भूस्खलन की खबरें आईं, जिनमें से 1,789 स्थानों को साफ कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर बहाली का काम जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने Gomti और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए हैं। असम राइफल्स ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य भर से 750 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

Next Story