त्रिपुरा

रेल मंत्री ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री का अनुरोध, अगरतला से देवघर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Shiddhant Shriwas
26 July 2022 1:49 PM IST
रेल मंत्री ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री का अनुरोध, अगरतला से देवघर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
x

ठाकुर अनुकुल चंद्रा के शिष्यों को सत्संग आश्रम में 5 अगस्त से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की सुविधा के लिए नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे झारखंड में अगरतला और देवघर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाएगा.

स्पेशल ट्रेन अगरतला से 5 अगस्त को शुरू होगी और देवघर से वापसी की यात्रा 9 अगस्त को होगी. सत्संग आश्रम स्पेशल ट्रेन का सारा खर्च वहन करने पर राजी हो गया है.

मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा की पहल पर स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया गया है. उन्होंने हाल ही में रेल मंत्री से विशेष ट्रेन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था और रेल मंत्री ने इसके लिए हामी भर दी थी.

Next Story