त्रिपुरा

त्रिपुरा में नाइट कर्फ्यू: थिएटर, पार्क और मॉल में सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता

Kunti Dhruw
10 Jan 2022 12:23 PM GMT
त्रिपुरा में नाइट कर्फ्यू: थिएटर, पार्क और मॉल में सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता
x
बढ़ते कोविड-19 ​​मामलों को रोकने के लिए, त्रिपुरा सरकार ने प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

बढ़ते कोविड-19 ​​मामलों को रोकने के लिए, त्रिपुरा सरकार ने प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सरकार ने राज्य में 10 जनवरी से 20 जनवरी तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू (निग ht Curfew) लागू कर दिया है। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि सिनेमा हॉल, खेल परिसर और स्टेडियम, मनोरंजन पार्क, बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे।

वहीं जिम और स्वीमिंग पूल को 1/3 क्षमता पर संचालित किया जाना है। रेस्टोरेंट/ढाबे (Restaurants/dhabas) अपनी कुल क्षमता के केवल 50 प्रतिशत के साथ रात 8:30 बजे तक ही संचालित होंगे। सरकार ने खुले स्थानों पर किसी भी सार्वजनिक सभा के आयोजन पर भी रोक लगा दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने ओमिक्रॉन (Omicron) के 552 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे अब तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस तरह के संक्रमणों की कुल संख्या 3,623 हो गई है।


Next Story