त्रिपुरा

IMD का अलर्ट: त्रिपुरा में 21 जनवरी से बदलेगा मौसम और शीतलहर के साथ होगी बारिश

Kunti Dhruw
19 Jan 2022 10:47 AM GMT
IMD का अलर्ट: त्रिपुरा में 21 जनवरी से बदलेगा मौसम और शीतलहर के साथ होगी बारिश
x
IMD यानि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जनवरी से बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

IMD यानि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जनवरी से बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसा एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है जिसके चलते उत्तर पश्चिम भारत में ये हालत बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 20-22 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य और उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर से की स्थिति बनी हुई है । पंजाब के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी है।
वहीं, 21 से 23 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होगी। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होगी।


Next Story