त्रिपुरा

त्रिपुरा में एक और अलग राज्य 'तिपरालैंड' की मांग तेज, 14 नवंबर को दिल्ली में होगा प्रदर्शन

Kunti Dhruw
8 Nov 2021 2:22 PM GMT
त्रिपुरा में एक और अलग राज्य तिपरालैंड की मांग तेज, 14 नवंबर को दिल्ली में होगा प्रदर्शन
x
त्रिपुरा (Tripura) में एक अलग राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज होने जा रहा है।

अगरतला। त्रिपुरा (Tripura) में एक अलग राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज होने जा रहा है। त्रिपुरा से अलग एक और राज्य 'तिपरालैंड' (Tipraland) बनाने की मांग को लेकर त्रिपुरा की कुछ राजनीतिक पार्टियां 14 नवंबर को दिल्ली में एक प्रदर्शन करने जा रही हैं।

इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (IPFT) के मंगल देबबर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया कि इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (IPFT) (त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी की एक सहयोगी) टिपरा मोथा (विपक्षी पार्टी) और कुछ अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ 14 नवंबर को दिल्ली में एक अलग राज्य- तिपरालैंड की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में 1,000 से अधिक समर्थक और कार्यकर्ता 'ग्रेटर तिपरालैंड' (Greater Tipraland) की मांग को लेकर जंतर मंतर पर जुटेंगे।
Next Story