![नेपाल से त्रिपुरा आए यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नेपाल से त्रिपुरा आए यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/12/30/1442381-l.webp)
x
नेपाल से बस से लौट रहे त्रिपुरा के यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
महराजगंज/अगरतला। नेपाल से बस से लौट रहे त्रिपुरा (Tripura) के आठ और यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (corona positive) आई है। भारत-नेपाल सीमा (india nepal border) के सोनौली में जांच में मंगलवार को 10 पॉजिटिव मिले थे।
बुधवार को जांच में आठ और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को गोपाला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बस के 47 यात्रियों को क्वारंटीन कराया गया है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है। पॉजिटिव मिले सभी व्यक्ति मरीजों को सीएचसी गोपाला में भर्ती कराया गया है।
Next Story