त्रिपुरा

सीएम माणिक साहा का ममता सरकार पर हमला

Rounak Dey
25 Jun 2023 12:09 AM IST
सीएम माणिक साहा का ममता सरकार पर हमला
x

त्रिपुरा | मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल को ‘मिनी पाकिस्तान' में बदलने का आरोप लगाया है। डॉ़ साहा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की चिंताजनक स्थिति पर दुख जताया और कहा कि ऐसा लगता है कि यहां के लोग उस उद्देश्य को भूल गए हैं, जिसके लिए बंगाल बनाया गया था।

राज्य सरकार के संरक्षण और समर्थन के कारण पश्चिम बंगाल को सीमा पार से गंभीर घुसपैठ का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘अवैध प्रवासियों को पश्चिम बंगाल में सभी प्रशासनिक सहायता मिल रही है और दस्तावेजों का प्रबंधन किया जा रहा है और वे धीरे-धीरे भारतीय नागरिक बन रहे हैं, जो पश्चिम बंगाल के लिए सबसे बड़ा खतरा प्रतीत होता है। मूल निवासी धीरे-धीरे हाशिये पर जा रहे हैं और अराजकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।''

डॉ.साहा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक अछ्वुत व्यक्तित्व, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद थे, जो 33 वर्ष की कम उम्र में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। उन्हें यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति होने का गौरव प्राप्त है। इतिहास हमें कलकत्ता विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयासों के बारे में बताता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को बचाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति को देखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठे लोग यह भूल गए हैं कि पश्चिम बंगाल क्यों अस्तित्व में आया, और परिणामस्वरूप, उन्होंने इसे पाकिस्तान में बदल दिया है। डॉ. साहा ने जोर देकर कहा ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी डॉ़ मुखर्जी के नक्शेकदम पर चलते हैं, और एक सरकार तथा एक पार्टी के रूप में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम मोदी द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से काम करें। ऐसा करके हम लोगों का समर्थन हासिल कर सकते हैं।''

Next Story