त्रिपुरा

CM बिप्लब ने विधायक को बताया भूमाफिया, दी जेल भेजने की चेतावनी, पढ़ें पूरा मामला

Gulabi
3 Jan 2022 3:32 PM IST
CM बिप्लब ने विधायक को बताया भूमाफिया, दी जेल भेजने की चेतावनी, पढ़ें  पूरा मामला
x
मुख्यमंत्री देब ने विधायक आशीष कुमार साहा का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा
अगरताल। त्रिपुरा में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच अंदरूनी कलह उस वक्त सामने आ गई जब मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब (Chief Minister Biplab Kumar Deb) ने अपनी ही पार्टी के विधायक को भूमाफिया बताते हुए जेल भेजने की चेतावनी दे डाली।
मुख्यमंत्री देब ने विधायक आशीष कुमार साहा का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा, "अगर कोई राजनीति को ढाल बनाकर भूमि अधिग्रहण जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को करना चाहता है तो मैं स्पष्ट करता हूं कि वह कार्रवाई से नहीं बच पाएगा। कानून अपना कार्य करेगा, जिससे कोई भी नहीं बच पाएगा।"
Next Story