त्रिपुरा

बड़ा फैसला: त्रिपुरा की राजनीति में फिर से अपनी पैठ बनाने की चाह में कांग्रेस

Gulabi
19 Feb 2022 7:17 AM GMT
बड़ा फैसला: त्रिपुरा की राजनीति में फिर से अपनी पैठ बनाने की चाह में कांग्रेस
x
त्रिपुरा की राजनीति
नई दिल्ली/अगरतला। अगले साल होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura assembly elections) के मद्देनजर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार (Ajay kumar) की अध्यक्षता में त्रिपुरा के लिए सात सदस्यीय एक समन्वय समिति (a seven-member coordination committee) का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopal) ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia gandhi) ने समिति के सभी सदस्यों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर कुमार की अध्यक्षता वाली समिति में गोपाल राय को संयोजक बनाया गया है जबकि विराजित सिन्हा, समीर रॉय बर्मन, सुजीत राय बर्मन, आशीष शाह तथा सुश्री झारिता लैतफलंग को समिति का सदस्य बनाया गया है।
Next Story