त्रिपुरा
अगरतला : एमबीबी विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक अदान प्रदान के दो समझौतों पर हस्ताक्षर
Shiddhant Shriwas
24 July 2022 8:16 PM IST

x
अगरतला। मेघालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूएसटीएम) ने त्रिपुरा (केंद्रीय) विश्वविद्यालय और राज्य सरकार द्वारा संचालित अगरतला के एमबीबी विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक अदान प्रदान के दो अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
यूएसटीएम के कुलाधिपति महबूबुल हक के शनिवार को यह जानकारी दी। यूएसटीएम के कुलपति प्रो जी डी शर्मा, त्रिपुरा विश्वविद्यालय के उनके समकक्ष गंगा प्रसाद प्रसेन और एमबीबी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सत्यदेव पोद्दार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर हक ने कहा कि यूएसटीएम का लक्ष्य 2030 तक विश्व स्तर के विश्वविद्यालयों में से एक बनने का है। इसने शीर्ष प्रमुख शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
Next Story





