त्रिपुरा

22 नवंबर को अभिषेक बनर्जी का त्रिपुरा दौरा, भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Deepa Sahu
20 Nov 2021 10:54 AM GMT
22 नवंबर को अभिषेक बनर्जी का त्रिपुरा दौरा, भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
x
त्रिपुरा में निकाय चुनाव से पहले भाजपा व तृणमूल आमने–सामने हैं।

कोलकाता/अगरतला। त्रिपुरा में निकाय चुनाव (Municipal elections in Tripura) से पहले भाजपा (BJP) व तृणमूल (TMC) आमने–सामने हैं। इसी बीच, 22 नवंबर को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी (Trinamool Congress national general secretary and MP Abhishek Banerjee) त्रिपुरा पहुंच रहे हैं।

बता दें कि तृणमूल ने भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग (Election commission) पर भी आरोप लगाया है। तृणमूल (TMC) का कहना है कि त्रिपुरा निकाय चुनाव की स्थितियों को मॉनिटरिंग करने में विफल हो रही है। इसके प्रतिवाद में तृणमूल नेताओं ने त्रिपुरा में ईसी ऑफिस के सामने धरना दिया। इसी बीच तृणमूल नेता बाबुल सुप्रियो त्रिपुरा पहुंच गये हैं।


Next Story