राज्य

तीन साल की मासूम लापता

Soni
25 Feb 2022 10:16 AM IST
तीन साल की मासूम लापता
x

बच्ची को लापता हुए तकरीबन 11 घंटे बीत चुके हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। बिटिया कहां गई और कौन उसे ले गया, इन सवालों का जवाब न तो पुलिस के पास है और न ही परिवार वाले कुछ बता पा रहे हैं। परिजनों की किसी से रंजिश भी नहीं है और परिवार सामान्य है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, जबकि देर रात तक बच्ची के दरवाजे पर इलाकाई लोगों का मजमा लगा हुआ था प्रकरण सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नाहर खां सराय का है। यहां रहने वाले राजेंद्र प्रजापति घोड़े-खच्चर की मदद से घरों का टूटा हुआ मलबा उठाने का काम करते हैं। उनकी इकलौती बेटी भारती (3) गुरुवार सुबह घर से निकली थी। साथ में मूंगफली की थैली ले गई थी।

परिजनों के मुताबिक बिटिया दरवाजे पर बैठी मूंगफली खा रही थी, इसी दौरान परिजनों की नजर बची और बच्ची दरवाजे से नदारद थी।परिवार वालों समेत इलाकाई लोगों को इसकी जानकारी हुई तो बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई। आलम यह रहा कि पूरा मोहल्ला छान मारा, इतना ही नहीं आसपास इलाके में भी बच्ची को तलाशा लेकिन कोई भी उसके बारे में जानकारी नहीं दे सका।

Next Story