राज्य

तीन लोगों ने 15 साल की लड़की से किया गैंगरेप, घर के बाहर छोड़ा

Admin2
6 May 2022 2:23 PM GMT
तीन लोगों ने 15 साल की लड़की से किया गैंगरेप, घर के बाहर छोड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दिल्ली के नरेला (Delhi Narela) में तीन लोगों ने 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को पहले धोखे से मादक पदार्थ पिलाकर नशे में धुत कर दिया था। घटना बुधवार रात की है। शुक्रवार को थाने में शिकायत किए जाने के बाद मामला प्रकाश में आया है।

दिल्ली के डीएसआईआईडीसी नरेला में बुधवार की रात लड़की के साथ एक फैक्ट्री में गैंगरेप किया गया। नाबालिग लड़की को आरोपियों ने धोखे से नशीला पदार्थ मिला ड्रिंक पिला दिया था। इसके बाद आरोपी उसे फैक्ट्री के टॉप फ्लोर पर बने एक रूम में ले गए। यहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उनलोगों ने पीड़िता को उसके घर के बाहर छोड़ दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए डीसीपी बृजेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी। सभी आरोपियों को पीसीआर कॉल के तीन घंटे के भीतर डीएसआईआईडीसी नरेला में उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। यह पाया गया कि मुख्य आरोपी नरेंद्र नियोक्ता था। पीड़िता उसकी फैक्ट्री में काम करती थी। पुलितीन लोगों ने 15 साल की लड़की से किया गैंगरेप, घर के बाहर छोड़ास के अनुसार आगे की जांच जारी है।

Next Story