उत्तर प्रदेश

रात में प्रेमिका से बिगड़ी बात, प्रेमी ने कीटनाशक पदार्थ खर की जान देने की कोशिश

Tara Tandi
8 Dec 2023 9:09 AM GMT
रात में प्रेमिका से बिगड़ी बात, प्रेमी ने कीटनाशक पदार्थ खर की जान देने की कोशिश
x

बरेली। बरेली के बारादरी इलाके में प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद प्रेमी ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर जोशी मोहल्ले के युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने बताया कि गुरुवार रात उसके बेटे ने घर में रखी दीमक मारने वाली जहरीली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ी तो उन्हें पता चला। जब इसकी वजह पूछी तो उसने कुछ भी नहीं बताया।

दो साल से चल रहा है प्रेम प्रसंग
मां ने लोगों से जानकारी की तो पता लगा कि पड़ोस के मोहल्ले मठिया की रहने वाली छात्रा से बेटे का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फोन पर बात करते समय किसी बात को लेकर उसकी गर्लफ्रेंड से कहासुनी हो गई थी। तभी गुस्से में आकर उसने कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक कक्षा 11 का छात्र है। मां ने उससे कहा कि इंटर पास कर लो, हम तेरी उसी लड़की से शादी करा देंगे। हालांकि लड़की दूसरी बिरादरी की बताई जा रही है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story