राज्य

युवक ने अचानक सगाई तोड़ देने बदनामी के चलते युवती ने छत से छलांग लगाकर की खुदखुशी

Subhi
21 Jun 2022 10:37 PM IST
युवक ने अचानक सगाई तोड़ देने बदनामी के चलते युवती ने छत से छलांग लगाकर की खुदखुशी
x

भोपाल :-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है. युवती की सगाई फिक्स हो गई थी, लेकिन युवक ने अचानक सगाई तोड़ दी. बदनामी के चलते युवती ने छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. गौतम नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.जानकारी के मुताबिक युवती भोपाल की रहने वाली है औऱ युवक इंदौर का रहने वाला है. दोनों की सगाई होने वाली थी.

इसी बीच किसी अज्ञात शख्स ने युवक को मैसेज कर कहा कि युवती के साथ उसका रिश्ता है. मैसेज देखने के बाद युवक ने युवती से बातचीत कर सगाई तोड़ दिया. युवती को बदनामी का डर सता रहा था. इसलिए उसने आत्महत्या से पहले युवक को मैसेज किया कि सगाई तोड़ने की वजह से उसकी बदनामी हुई है.जिसके बाद युवती ने छत से छलांग लगा दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सगाई तोड़ने वाले युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है. युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गौतम नगर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.




Next Story