राज्य

महिला को उसके ससुराल वालों शादी के बाद वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी

Subhi
21 Jun 2022 11:03 PM IST
महिला को उसके ससुराल वालों  शादी के बाद वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला  विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी
x

शादी के बाद एक महिला को उसके ससुराल वालों में वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया. चार महीने तक उसे इंदौर से दिल्ली तक वेश्यावृत्ति कराई. विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी.पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को मंडावली थाने की पुलिस ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू की. पीड़िता परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है.

पिछले साल 11 दिसंबर को उसकी शादी इंदौर में रहने वाले एक युवक से हुई थी. पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके ससुराल वाले वेश्यावृत्ति का धंधा चलाते हैं. उन्होंने पीड़िता को रिश्तेदारों को खुश करने और धंधे में शामिल होने का दबावा बनाया.इसके बाद अलग-अलग समय में उसके ससुर, देवर, मौसा, मौसा के जानकार ने दुष्कर्म किया. मना करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देते थे.


Next Story