
बदायूं में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान वाले दिन यानी 14 फरवरी को फर्जी वोटिंग हुई थी। इसकी गंध लगातार बढ़ती जा रही है। इसी गंध की धुंध में अफसर भी उलझे हुए हैं, क्योंकि ऐसी 3 घटनाएं जिले में हुई हैं, जिनसे पर्दा तो धीरे-धीरे उठ रहा है, लेकिन तीनों घटनाएं फर्जी वोटिंग की ओर इशारा कर रही हैं। वोटिंग किसके पक्ष में हुई और कौन से दल के प्रत्याशी इसमें शामिल हैं, इन तथ्यों के जवाब के नाम पर फिलहाल पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है। इस्लामनगर में मोहल्ला मनिहार में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर समेत कुछ फर्जी आधार बरामद किए। आधार उन लोगों के थे, जो इस्लामनगर में मौजूद नहीं थे। दरोगा चंद्रपाल की ओर से इस मामले में गफ्फार और साइम समेत दो अज्ञात के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाने समेत धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ।
पुरैनी गांव के राजकुमार के अलावा अरेला मोहल्ला के मोहम्मद हाजी मजहर, आवाद और राशिद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इधर, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि हर मामले की जांच जारी है।सर्विलांस सेल की मदद भी ले रहे हैं।





