राज्य

पहले चरण का मतदान,4 मई को होगा

HARRY
3 May 2023 1:07 PM GMT
पहले चरण का मतदान,4 मई को होगा
x
पुख्ता सुरक्षा के किए गए इंतजाम

Nikay चुनाव | उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए कल पहले चरण के चुनाव होने हैं। जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। जनता की सुविधा से लेकर सुरक्षा तक सभी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद Nikay Chunav

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए कल पहले चरण के चुनाव होने हैं। जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। जनता की सुविधा से लेकर सुरक्षा तक सभी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के लिए डीजीपी मुख्यालय ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मतदान केंद्रों को कई भाग में चिन्हित किया गया है। अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों, कुल संवेदनशील,सामान्य मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों को चिन्हित कर सभी पुलिस इंतजाम किए गए हैं।

4 मई के मतदान केंद्र Nikay Chunav

कुल मतदान केंद्र– 7,372

मतदेय स्थल- 23,614

अति संवेदनशील प्लस- 720

अति संवेदनशील- 1,913

कुल संवेदनशील- 2,633

सामान्य मतदान केंद्र- 4,721

संवेदनशीलता का प्रतिशत- 35.80

पुलिस बलों को किया गया तैनात

चार अप्रैल को निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। जिसके लिए सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर 178 इंस्पेक्टर, 1,371 दरोगा, 350 ट्रेनी दरोगा, 9,225 सिपाही, 5,498 होमगार्ड, 5 कंपनी व एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही दूसरे जिलों से 291 दरोगा, 208 सिपाही भी बुलाए गए हैं। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि पहले चरण में 33 जनपदों व चार पुलिस कमिश्नरेट में मतदान होगा। समस्त अति संवेदनशील प्लस व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी से बातचीत कर आवश्यकता के अनुसार वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी व सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अपराधियों पर पुलिस प्रशासन की नजर

वहीं मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए अभियान चलाकर सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 15,698 गैर जमानती वारंटियों, 6,354 वांछित अभियुक्तों व 281 पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 14 अभियुक्तों पर रासुका की कार्रवाई की गयी है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत 1,101 अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर इनमें से 831 को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा करीब 4,000 अवैध शस्त्र, 4,500 से ज्यादा कारतूस, 3,470 किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। शांति भंग की आशंका में 5.50 लाख से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गयी है। इसके साथ ही जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग व घुड़सवार पुलिस नियमित पेट्रोलिंग कर रही है।

Next Story