
Telangana तेलंगाना : राष्ट्रीय बीसी कल्याण संघ के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य आर कृष्णैया ने मांग की है कि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में यादव व कुरुमा को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को सुनिश्चित करने व उन्हें राज्य की सत्ता के लिए तैयार करने के लिए सिकंदराबाद में जल्द ही एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। यादव अधिकार संघर्ष समिति का तेलंगाना राज्य महाधिवेशन शनिवार को बशीरबाग स्थित देशोद्धार भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मेकला रामुलु यादव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आर कृष्णैया ने कहा कि राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव पिछड़ा वर्ग के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण के साथ होने चाहिए। रामुलु यादव ने कहा कि राज्य में यादवों के साथ जनसंख्या के अनुपात में न्याय नहीं हो रहा है। इस अवसर पर कई नेता शामिल हुए।





