आदिलाबाद। तेलंगाना में आदिलाबाद जिले के इचोडा मंडल की रेड्डी कॉलोनी में गुरुवार रात एक महिला ने दो पुत्रियों के साथ कथित रूप से आत्मदाह कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वेदश्री (26) और उनकी दो बेटियों प्रज्ञा (5) और वेनेला (3) के रूप में की गई है। परिवार के अन्य सदस्य जब घर में मौजूद नहीं थे, तभी वेदश्री ने खुद पर और अपनी दो पुत्रियों पर केरोसिन डालकर रसोईघर में आग लगा ली। घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा लेकिन वेदश्री की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी दोनों बालिकाओं को यहां रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}