
तेलंगाना के हैदराबाद में हबीब नाम के एक शख्स ने धारदार हथियार से एक महिला पर हमला कर दिया है. मामला कंचनबाग थाना इलाके के ओमर होटल का है. घटना के वक्त वहां पर कई लोग मौजूद थे. पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित महिला के बीच प्रेम संबंध था लेकिन कुछ दिन पहले ही दोनों अलग-अलग हो गए थे. आरोपी का संबंध सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस से भी बताया जा रहा है. घायल महिला को गंभीर हालत में ओवैसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





