
Telangana तेलंगाना : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ‘राजीव युवा विकासम’ योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में आयोजित एक समारोह में उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और कई पार्टी नेताओं के साथ इस योजना का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना सरकार के गठन के पहले वर्ष में 54,000 से अधिक सरकारी नौकरियां भरी गईं। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य राज्य ने पहले वर्ष में इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां उपलब्ध नहीं कराई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 लाख परिवारों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है तथा 43 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की 65 लाख महिलाओं को जल्द ही 1.20 करोड़ गुणवत्तायुक्त साड़ियां वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बालिकाओं के आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए काम कर रही है।





