तेलंगाना

गांजा बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 2.2 किलो गांजा जब्त

SHIDDHANT
4 Sept 2025 11:32 PM IST
सांकेतिक तस्वीर (AI)
x

HYDERABAD हैदराबाद। मलकाजगिरी में गांजा बेचते हुए तीन व्यक्तियों को आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशोर, शिवा और अखिल के रूप में हुई है।

डीटीएफ मलकाजगिरी जिला निरीक्षक भरत भूषण ने बताया कि किशोर हाल ही में महाराष्ट्र गया था और वहां से 2.2 किलोग्राम गांजा लेकर लौटा था। शहर लौटने के बाद वह शिवा और अखिल के साथ मिलकर खरीदारों की तलाश कर रहा था। इस बीच, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

अधिकारियों ने उनके कब्जे से 2.2 किलोग्राम गांजा और एक ऑटो रिक्शा जब्त किया है। तीनों के खिलाफ मलकाजगिरी निषेध और आबकारी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है

Next Story