तेलंगाना
महिला के फिजिकल रिलेशन बनाने से मना करने पर युवक ने किया आग के हवाले, महिला की मौत
Admin Delhi 1
19 Feb 2022 11:08 PM IST

x
हैदराबाद में शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर आग के हवाले की गई महिला की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि महिला (24) ने अपने बयान में कहा कि तेलंगाना के नारायणपेट जिले में एक सुनसान जगह पर शुक्रवार की रात जब उसने आरोपी को शारीरिक संबंध बनाने से रोका तो उसने उसे आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी मजदूर है और महिला को जानता था। पीड़िता अपने पिता, सौतेली मां और एक विकलांग सौतेले भाई के साथ हैदराबाद में रहती थी। पीड़िता के पिता ने करीब एक सप्ताह पुलिस में शिकायत की थी कि वह लापता है। पुलिस ने कहा कि उसकी सौतेली मां की शिकायत पर हत्या और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मजदूर पर शक था।
Next Story





