Telangana: 2030 तक 200 मिलियन वर्ग फुट ग्रेड-A कॉमर्शियल स्पेस का लक्ष्य: IT Minister

Telangana तेलंगाना: आईटी और उद्योग मंत्री ने मंगलवार को बताया कि तेलंगाना सरकार का लक्ष्य 2030 तक हैदराबाद में 200 मिलियन वर्ग फुट ग्रेड-A व्यावसायिक स्पेस विकसित करने का है। यह घोषणा उन्होंने नानाकरामगुड़ा में "सिटिजन्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर" के उद्घाटन समारोह में की, जो सिटिजंस और कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजीज़ की संयुक्त पहल है।
मंत्री ने कहा कि हैदराबाद एक वैश्विक व्यापारिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है, और यहाँ व्यावसायिक स्पेस की मांग दिल्ली और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों की तुलना में काफी तेज है। पिछले साल हैदराबाद में कॉमर्शियल स्पेस के उपयोग में देश में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।
खुदरा क्षेत्र में भी पिछले वर्ष 1.8 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र विभिन्न कंपनियों द्वारा लीज पर लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल हैदराबाद में 355 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) कार्यरत हैं, जिनमें लॉजिक, एलि लिली, मैरियट और सिग्ना जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ शामिल हैं, जो कुल मिलाकर 3 लाख से अधिक पेशेवरों को रोजगार दे रही हैं।





