तेलंगाना
Telangana: हाइवे पार करते समय सड़क दुर्घटना में डीएसपी की मौत
Tara Tandi
22 March 2025 12:41 PM IST

x
Hyderabad हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के हयातनगर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि राचकोंडा कमिश्नरेट कंट्रोल रूम में कार्यरत टीएम नंदेश्वर बाबजी की के लक्ष्मीरेड्डी पालम में सड़क हादसे में मौत हो गयी।
वह आज सुबह विजयवाड़ा-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैर के लिए गये थे। राजमार्ग पार करते समय उन्हें राज्य सड़क परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। डीएसपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
TagsTelangana हाइवे सड़क दुर्घटनाडीएसपी मौतTelangana highway road accidentDSP deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





