Telangana साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने की बड़ी साइबर क्राइम कार्रवाई, 20 आरोपी गिरफ्तार

Telangana तेलंगाना: तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (TGCSB) ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत गुजरात के सूरत में साइबर धोखाधड़ी के 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी तेलंगाना में 60 से अधिक और पूरे भारत में 515 साइबर क्राइम मामलों में शामिल थे।
टीजीसीएसबी निदेशक ने बताया कि दो टीमों ने सूरत में 10 दिनों तक ऑपरेशन चलाया और 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत यह कार्रवाई की। यह टीजीसीएसबी का पांचवां प्रमुख ऑपरेशन था, जिसमें साइबर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की गई।
टीमों ने तेलंगाना के सात सीसीपीएस मामलों पर ध्यान केंद्रित किया, जिनमें संदिग्ध नकद निकासी शामिल थीं, जिसमें चेक के माध्यम से किए गए लेन-देन भी थे। ऑपरेशन के दौरान 14 म्यूल अकाउंट होल्डर और छह एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपियों ने 27 म्यूल खातों का संचालन किया था, जिनमें कुल 4.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन हुए थे।
टीजीसीएसबी के अनुसार, तेलंगाना में पांच आरोपियों ने चेक के माध्यम से 22,64,500 रुपये निकाले थे।





