तेलंगाना
Telangana : बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश रही नाकाम ,6 माओवादी गिरफ्तार
Sanjna Verma
15 Jun 2024 12:26 PM IST

x
Telangana तेलंगाना : तेलंगाना के मुलुगु जिले में कथित तौर पर बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रहे भाकपा (माओवादी) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। POLICE ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि उसे कुछ भाकपा (माओवादी) सदस्यों द्वारा बारूदी सुरंग बिछाये जाने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस और CRPF के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान चलाया।
बयान के अनुसार पुलिस को देखकर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सदस्य मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछाकर उन्हें पकड़ लिया। इसमें कहा गया है कि पुलिस टीम ने बारूदी सुरंग बिछाने के उनके प्रयास को विफल कर दिया। बयान में कहा गया है कि पुलिस टीम ने उनके पास से एक डीबीबीएल बंदूक, चार किट BAG, दो वॉकी टॉकी और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।
TagsTelanganaबारूदी सुरंगेंबिछानेनाकाममाओवादीगिरफ्तार landmineslaidfailedMaoistsarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





