तेलंगाना
Telangana: 6 साल की बच्ची का अपहरण कर किया रेप और फिर मार डाला दरिंदा
Sanjna Verma
15 Jun 2024 12:10 AM IST

x
Karimnagarकरीमनगर : तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक चावल मिल में कार्यरत एक मजदूर ने एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 'पोक्सो' के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.
रामागुंडम POLICE आयुक्त एम. श्रीनिवासुलु ने बताया कि मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी बलराम (35) पेद्दापल्ली जिले के सुल्तानाबाद में एक चावल मिल में मजदूर के रूप में काम करता था. उन्होंने कहा, ''आरोपी आज तड़के चावल मिल परिसर स्थित एक शिविर में अपनी मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची को उठा ले गया. उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और जब लड़की ने शोर मचाया तो उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.''
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बलात्कार और हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है, साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. आयुक्त ने बताया कि बच्ची के शव को POSTMARTEM के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.
TagsTelanganaबच्ची अपहरणरेपमार डालादरिंदा girl kidnappedrapedkilledbeastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





