हैदराबाद में GMR एयरोसिटी में TechnipFMC ने शुरू की नई अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई

Telangana तेलंगाना: वैश्विक ऊर्जा समाधान कंपनी TechnipFMC ने GMR हैदराबाद एयरोसिटी में अपनी नई अत्याधुनिक उत्पादन इकाई का संचालन शुरू कर दिया है। यह संयंत्र GMR हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की सहायक कंपनी GMR हैदराबाद एविएशन SEZ लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।
करीब 1.02 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह संयंत्र 4.11 एकड़ में निर्मित है और ऊर्जा क्षेत्र के लिए अत्यंत सटीक पार्ट्स, सबसी कंपोनेंट्स और विशेष उपकरणों के अनुसंधान व निर्माण हेतु डिज़ाइन किया गया है।TechnipFMC को इस एसईजेड इंडस्ट्रियल पार्क में संचालन से कर और शुल्क में छूट, चौबीसों घंटे बिजली-पानी की सुविधा, सुरक्षा, गोदाम, कुशल मानव संसाधन और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधा संपर्क मिलेगा।
GMR एयरपोर्ट लैंड डिवेलपमेंट के CEO अमन कपूर ने कहा कि TechnipFMC की मौजूदगी से GMR एयरोसिटी वैश्विक औद्योगिक निवेश के लिए एक पसंदीदा केंद्र बनती जा रही है।





