तेलंगाना

तेलंगाना के सीएम पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- यहां मुख्यमंत्री नहीं बल्कि 'राजा' हैं, कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का 2 लाख का कर्ज होगा माफ

jantaserishta.com
6 May 2022 8:35 PM IST
तेलंगाना के सीएम पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- यहां मुख्यमंत्री नहीं बल्कि राजा हैं, कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का 2 लाख का कर्ज होगा माफ
x
पढ़े पूरी खबर

वारंगल: तेलंगाना के वारंगल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekhar Rao) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'आज तेलंगाना में कहा जाता है कि मुख्यमंत्री है लेकिन ये मुख्यमंत्री नहीं बल्कि ये राजा है. राजा और मुख्यमंत्री में क्या फर्क होता है. मुख्यमंत्री (Telangana CM) जनता की आवाज को सुनता है और राजा जनता की आवाज नहीं सुनता बल्कि वो जो करना चाहता है वो करता है. आपके सीएम किसानों की आवाज नहीं सुनते हैं. तेलंगाना का किसान कह रहा है कि उनको मिर्ची और धान के लिए सही दाम चाहिए और कर्ज माफ होना चाहिए.'

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'कांग्रेस की जैसी ही यहां सरकार बनेगी वैसी ही किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ होगा और सही MSP मिलेगी. आज यहां पर किसानों की विधवा रो रही हैं, ये किसकी जिम्मेदारी है? और ये अकेली नहीं है, ऐसी तेलंगाना में हजारों बहने हैं, जिनके पति ने आत्महत्या की. ये किसकी जिम्मेदारी है?'



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story