तेलंगाना

राहगीरों के मोबाइल का चैट पढ़ रही है पुलिस, देखें चेकिंग का वीडियो

jantaserishta.com
28 Oct 2021 1:13 PM IST
राहगीरों के मोबाइल का चैट पढ़ रही है पुलिस, देखें चेकिंग का वीडियो
x
वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है और इसे निजता का उल्लंघन करार दिया है.

हैदराबाद: आपकी गाड़ी को पुलिस सड़क पर रोक ले, फिर आपकी चेकिंग करे और बाद में आपके मोबाइल के चैट पढ़ने लगे तो आपका क्या रिएक्शन होगा? यह सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि तेलंगाना पुलिस ने ड्रग्स लेने वालों की तलाश में एक ऐसे ही अभियान की शुरुआत की है, जिसमें वह राहगीरों के मोबाइल चैट को पढ़ रही है.

वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है और इसे निजता का उल्लंघन करार दिया है. दरअसल, तेलंगाना पुलिस गांजा-नशीले पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान के दौरान पुराने शहर में वाहनों (विशेष रूप से दोपहिया वाहनों) की जांच कर रही है और ड्राइवरों के मोबाइल फोन में 'ड्रग्स' चैट की भी तलाशी कर रही है,
दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी गजराव भूपाल के अनुसार, बहादुरपुरा थाना क्षेत्र के असदबाबा नगर क्षेत्र के तहत एक घेराबंदी तलाशी अभियान में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया और 58 वाहन जब्त किए गए, पिछले दो महीनों से, हम हैदराबाद कमिश्नरेट में ड्रग्स, गांजा के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रहे हैं और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story