तेलंगाना

पुलिस ने मुख्य आरोपी को शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
5 Oct 2022 11:53 AM GMT
पुलिस ने मुख्य आरोपी को शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में किया गिरफ़्तार
x

क्राइम न्यूज़: तेलंगाना के जंगांव जिले के चिलपुर मंडल में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बनाया और अपने चार नाबालिग दोस्तों की मदद से इंटरनेट पर शेयर किया। पुलिस ने चार नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्कर्म का आरोपी युवती के गांव का रहने वाला है। युवती को प्यार का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका एक वीडियो भी बना लिया। अपने दोस्त की मदद से इसे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन चिलपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 , यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 5 और 6 और सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी के मुताबिक, 19 वर्षीय गुरराम श्याम और उसके अन्य चार नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी नहीं की, जबकि उसे झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। एसपी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों की तलाश की जा रही थी। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story