
Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “श्री किशन रेड्डी गारू को जन्मदिन की बधाई। वे जमीनी स्तर के नेता हैं और कोयला एवं खान क्षेत्र को मजबूत बनाने में सबसे आगे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी किशन रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी है, जो भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष भी हैं।तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किशन रेड्डी के स्वास्थ्य एवं खुशहाली के साथ दीर्घायु होने की कामना की।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने भी किशन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। भाजपा नेता ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की ताकि वे लोगों की सेवा करते रहें।तेलंगाना में भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य पार्टी नेताओं ने सिकंदराबाद से सांसद किशन रेड्डी को बधाई दी।





