तेलंगाना

टेल लाइट में छिपा 'गोल्डन' राज, सोना तस्करी का पर्दाफाश

jantaserishta.com
24 Nov 2026 6:56 PM IST
टेल लाइट में छिपा गोल्डन राज, सोना तस्करी का पर्दाफाश
x
हैरान करने वाला मामला.
हैदराबाद: सोने की तस्करी के लिए तस्करों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर जांच एजेंसियां भी हैरान रह गईं. करोड़ों रुपये के विदेशी सोने को किसी बैग या गुप्त लॉकर में नहीं, बल्कि चलती कार की पिछली टेल लाइट के पीछे छिपाया गया था. इसके लिए कार में बाकायदा एक खास जगह बनाई गई थी. हालांकि, तस्करों की यह चाल डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की नजरों से बच नहीं सकी. एजेंसी ने करीब 3.83 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
DRI की हैदराबाद जोनल यूनिट ने यह कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही किया सेल्टोस (KIA Seltos) कार कोलकाता से हैदराबाद आ रही थी. इसी दौरान जांच एजेंसी ने कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार की पिछली टेल लाइट के पीछे बनाई गई एक विशेष जगह का पता चला. जब इस गुप्त ठिकाने की जांच की गई तो वहां से विदेशी सोने की 25 सिल्लियां बरामद हुईं.
DRI के मुताबिक, बरामद किए गए सोने का कुल वजन करीब 2.98 किलोग्राम है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपये बताई गई है. सोने को इस तरह छिपाया गया था कि सामान्य तौर पर कार की तलाशी लेने पर भी इसका पता लगाना मुश्किल हो सकता था.
इस मामले में DRI ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने विदेशी सोने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई किया सेल्टोस कार को भी कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया है. फिलहाल मामले की आगे जांच की जा रही है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस सोने की तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसके नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story