तेलंगाना

शख्स ने की सौतेली बेटी की हत्या, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

Triveni
18 Dec 2022 4:44 PM IST
शख्स ने की सौतेली बेटी की हत्या, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान
x

फाइल फोटो 

तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी, क्योंकि वह रात में किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। घटना मुशीराबाद थाना (Musheerabad police station) क्षेत्र के बकाराम (Bakaram) में शनिवार की रात हुई।

आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
यासमीन उन्नीसा (17) की गला दबाकर हत्या करने के बाद ऑटोरिक्शा चालक मोहम्मद सादिक ने पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी देर रात तक मोबाइल फोन पर लगी रहती थी और उसके समझाने के बावजूद वह नहीं सुधरी। शनिवार की रात उसने उसे डांटा और गुस्से में आकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

Next Story