
x
हैदराबाद (आईएएनएस)। शहर में एक व्यक्ति चलती बस के नीचे कूद गया। इस घटना में उसकी जान चली गई। इस दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह बस के पहिए के नीचे पहुंच गया। घटना रविवार शाम कोंडापुर इलाके में हुई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने रविवार देर रात दम तोड़ दिया।
वीडियो में दिखा कि व्यक्ति तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) बस के पिछले पहिये के नीचे चला गया। चालक ने बस में तुरंत ब्रेक लगा दी। एक राहगीर ने उसे बाहर निकाला। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक बिसु रज्जब (40) पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। माना जाता है कि व्यक्तिगत समस्याओं के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
Next Story