तेलंगाना

बैंक में इन पदों पर नौकरी का मौका, जानें कैसे होगा चयन

Shiddhant Shriwas
24 May 2022 2:29 PM GMT
बैंक में इन पदों पर नौकरी का मौका, जानें कैसे होगा चयन
x
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है।

सिटी यूनियन बैंक (CUB) ने रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌उम्मीदवार CUB RM Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cityunionbank.com पर आज यानी 24 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जून 2022 तय की गई है।

Bank Job 2022: ऐसे होगा चयन
रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। सिटी यूनियन बैंक में इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य उत्तरी राज्यों में की जाएगी।
Bank Job 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता
रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Bank Bharti 2022: इन पदों पर भी भर्ती
इसके अलावा अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने स्पेशल ऑफिसर और क्लर्क के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार Almora Urban Cooperative Bank Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट almoraurbanbank.com पर 12 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
Next Story