तेलंगाना

YSRCP में अंदरूनी कलह, असंतुष्टों ने रोका मंत्री का काफिला

Teja
17 Dec 2022 4:08 PM GMT
YSRCP में अंदरूनी कलह, असंतुष्टों ने रोका मंत्री का काफिला
x
अमरावती, (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) में श्री सत्य साईं जिले में कलह शनिवार को तब सामने आई जब पार्टी के लोगों के एक समूह ने एक मंत्री के काफिले को रोका और चप्पल दिखाई। यह घटना पेनुकोंडा में उस समय हुई जब ऊर्जा, वन और पर्यावरण मंत्री पेड्डिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी जिले के दौरे पर थे।
वाईएसआरसीपी के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक समूह मंत्री से मिलने और "प्रतिद्वंद्वी" समूह के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर श्रीकृष्ण देवराय चौराहे के पास इकट्ठा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय विधायक के समर्थक वहां पहुंच गए। इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।
पुलिस वहां पहुंची और दोनों गुटों को खदेड़ने का प्रयास किया। जैसे ही मंत्री का काफिला वहां पहुंचा, असंतुष्ट गुट ने नारेबाजी की और उसे रोकने की कोशिश की। भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। हाथापाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के वाहन की ओर चप्पल भी दिखाई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर मंत्री के काफिले का रास्ता साफ किया।
Next Story